Home > Archived > मिस्र: राष्ट्रपति चुनाव दोबारा जीत सकते हैं सिसी

मिस्र: राष्ट्रपति चुनाव दोबारा जीत सकते हैं सिसी

मिस्र: राष्ट्रपति चुनाव दोबारा जीत सकते हैं सिसी
X

काइरो। मिस्त्र में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। चुनाव की यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान राष्ट्रपति और पूर्व सैन्य कमांडर अब्देल फतह अल-सिसी यह चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। 63 वर्षीय सिसी ने जनता से वोट डालने का आर्ग्रह किया है।

इस चुनाव को वह अपने चार साल के शासन के जनमत संग्रह के तौर पर देख रहे हैं। मिस्र में 2011 की क्रांति के बाद पनपी अराजकता ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। मिस्त्र के बहुत से लोग हालांकि सिसी को देश की स्थिरता के लिए जरूरी मानते हैं। सिसी ने 2013 में लोकतांत्रिक तरीके निर्वाचित देश के पहले राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटा दिया था।

इस चुनाव में सिसी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मिस्त्र की स्थिरता और सुरक्षा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अंतिम क्षणों में चुनाव में उतरे सिसी के समर्थक रहे मुस्तफा मूसा इस चुनाव में उन्हें चुनौती दे रहे हैं। वैसे विश्लेषकों का मानना है कि जानबूझकर सिसी के सामने मूसा को खड़ा किया गया है।

Updated : 27 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top