Home > Archived > 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा भारत

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा भारत

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा भारत
X

गोल्ड कोस्ट । मेजबान आस्ट्रेलिया 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 198 पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा। उसने 80 स्वर्ण पदक जीते। इंग्लैंड ने 136 पदकों के साथ दूसरा और भारत ने 66 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 71 देशों और टेरेटरीज ने हिस्सा लिया, जिनमें से 43 के हिस्से पदक आए। आस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण के अलावा 59 रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते। इंग्लैंड ने 45 स्वर्ण, इतने ही रजत और 46 कांस्य पदक जीते। भारत ने बेशक चौथे स्थान पर रहे कनाडा (82 पदक) से कम पदक जीते लेकिन उसके स्वर्ण पदकों की संख्या कनाडा से अधिक रही। कनाडा ने 15 स्वर्ण जीते जबकि भारत के नाम 26 स्वर्ण रहे।

भारत ने 20 रजत और इतने ही कांस्य भी जीते जबकि कनाडा के नाम 40 रजत और 27 कांस्य रहे। न्यूजीलैंड ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य के साथ कुल 46 पदकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका ने 37 पदक (13 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य) जीते जबकि वेल्स ने 36 पदक (10 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य) जीते। स्कॉटलैंड और नाइजीरिया के नाम नौ-नौ स्वर्ण रहे।

Updated : 15 April 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top