Home > Archived > सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं मौनी राय

सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं मौनी राय

सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं  मौनी राय
X

मुंबई। मौनी राय दबंग 3 में कैमियो करती नजर आ सकती है। लोकप्रिय सीरियल नागिन फेम दबंग-3 में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।
दबंग-3 में सलमान खान के ‘रॉबिनहुड पांडे’ बनने का सफर दिखाया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी। बाद में चर्चा हुई कि सोनाक्षी तो होंगी ही लेकिन साथ में मौनी रॉय भी होंगी।

कहा जा रहा है कि फिल्म में दोनों ही हीरोइन यानी कि सोनाक्षी और मौनी का रोल छोटा है। मोनी रॉय केवल 15 से 20 मिनट फिल्म में नजर आएंगी। वह एक छोटा सा कैमियो करने वाली हैं।

दबंग-3 की कहानी में सलमान खान के ‘रॉबिनहुड पांडे’ बनने का सफर दिखाया जाएगा। इसी दौरान मूवी में मोनी रॉय की एंट्री होगी। वह सलमान के पहले प्यार के रोल में नजर आएंगी।

कहानी के अनुसार सलमान की जिंदगी में पहले मौनी रॉय की एंट्री हुई थी। इसके बाद वो सोनाक्षी के प्यार में पड़ते हैं। मूवी में फ्लैशबैक दिखाया जाएगा, जिसमें मौनी का अहम रोल है।

Updated : 22 April 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top