Home > Archived > विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन

विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन

विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 वर्ष की आयु में निधन
X

टोक्यो। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान में निधन हो गया। उनकी आयु 117 वर्ष थी। किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का कल रात करीब आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।

नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। उनके कथित तौर पर ( ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित ) 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्बीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है। करीब सात माह पहले, वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था।

Updated : 22 April 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top