Jharkhand Gangrape: झारखंड में दुर्गा पूजा मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप

झारखंड में दुर्गा पूजा मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप

Ujjain Rape Case

Jharkhand Gangrape : झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। कुछ बदमाशों ने लड़कियों को बीच रास्ते ही पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां अपने रिश्तेदार के साथ दुर्गा पूजा देखने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय दोनों लड़कियों को बदमाशों ने पकड़ लिया और पास के जंगल में ले गए। दोनों लड़कियां जोर-जोर से चीखने लगी तभी रात में पक्षियों का शिकार कर रहे कुछ युवकों ने लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर पहुंचे। इन युवकों के मौके पर पहुंचने से आरोपी डर गए और भाग निकले।

परिवार को बताई आपबीती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। रविवार देर शाम तक मामला सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घर पहुंचने के बाद पीड़िताओं ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। अगले दो दिनों तक पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। आखिरकार रविवार देर शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सामूहिक गैंगरेप मामले में SDPO ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी फरार बताए जाते हैं।


Tags

Next Story