भारत-द. अफ्रीका एकमात्र ट्वेंटी20 मैच आज, सीधा प्रसारण रात 9 बजे से

जोहानिसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकमात्र ट्वेंटी20 क्रिकेट मैच शुक्रवार को यहां खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के बसने की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच से प्राप्त होने वाली आय को जैक कैलिस फाउंडेशन को दान किया जाएगा।


भारतीय टीम बांग्लादेश में हाल ही में एशिया कप खेल कर लौटी है जबकि द.अफ्रीका टीम ने भी न्यूजीलैंड के दौरे के बाद स्वदेश वापसी की है। टीम इंडिया के सितारों और द.अफ्रीका के कई सितारों को 4 अप्रैल से आयोजित आईपीएल-5 में खेलना है। इसलिए यह मैच उनके लिए अभ्यास का मौका लेकर आया है।

कागजों पर देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका को घरेलू जमीन पर खेलने का फायदा मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका ने जोहान बोथा की कप्तानी वाली इस टीम में दो नए चेहरों फरहान बेहारडियन और डेन विलास को शामिल किया है। भारतीय टीम में एकमात्र बदलाव के तौर पर सचिन तेंडुलकर की जगह रॉबिन उथप्पा को शामिल किया गया है।

टीमें:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी कप्तान, विराट कोहली, रोबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन,प्रवीण कुमार, विनय कुमार, राहुल शर्मा, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, इरफान पठान और अशोक डिंडा।

दक्षिण अफ्रीका: जोहान बोथा (कप्तान), फरहान बेहारडियन, फाफ डू प्लेसिस, कोलिन इनग्राम, जैक कैलिस, रिचर्ड लेवी, एल्बी मोर्कल, जस्टिन ओंटोंग, वेन पार्नेल, रस्टी थेरोन, लोनवाबो सोत्सोबे, मोर्न वान विक और डेन विलास।

Next Story