जल्द और सक्रिय भूमिका में आएंगे राहुल: दिग्गी
नई दिल्ली | कांग्रेसी लीडर दिग्विजय सिंह ने भरोसा जताया है कि पार्टी के जनरल सेके्रटरी राहुल गांधी राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनावों के बाद और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दिग्विजय ने रविवार को कहा कि सितंबर तक इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर राहुल बहुत तेजी से आगे बढ़ते तो मीडिया इसकी आलोचना करता। अब पार्टी में भी इस बारे में मांग उठी है और मैं सोचता हूं कि सही वक्त आ गया है।दिग्विजय ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का भी बचाव किया। , खुर्शीद ने कहा था कि अभी तक पार्टी में राहुल ने बहुत छोटी भूमिकाएं ही निभाई हैं। दिग्विजय ने कहा कि सब चाहते हैं कि राहुल ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं।
Next Story