चक्रव्यूह में दिखेगा ईशा का नया अवतार
मुंबई। फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में ईशा गुप्ता एकदम नए अवतार में नजर आएंगी। वह इसमें पुलिस अधिकारी में भूमिका में दिखेंगी। ग्लैमरस रोल करने के बाद ईशा प्रकाश झा की फिल्म में एकदम बिना मेकअप के दिखेंगी। इसमें वह पुलिस अधिकारी है। पुलिस अधिकारी के किरदार और लुक के लिए वह विभिन्न कार्यशालाओं में हिस्सा ले रही हैं। यही नहीं उन्होंने हेलीकॉप्टर से स्टंट सीन भी दिए हैं। झा ने बताया ईशा ने हमारे साथ दस कार्यशालाएं की हैं। इसमें उन्हें अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताया गया। यही नहीं वह भोपाल की पुलिस बनी है तो वहां की बातचीत का लहजा भी ईशा को बताया गया है। हेलीकॉप्टर में स्टंट का शॉट ईशा ने बहुत अच्छा दिया। इसमें हेलीकॉप्टर के खुले दरवाजे में उन्हें सीन देना था। इसकी शूटिंग पंचमणी के पास जंगल में हुई है।
Next Story