चीन से संबंध और प्रगाढ़ करना देशहित में : जनरल सिंह
लखनऊ। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने रविवार को कहा कि भारत को चीन से अपने संबंध और बढ़ाने चाहिए और इस कदम से देश को कोई खतरा नहीं है। अमरोहा में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि ये राष्ट्रहित में होगा कि भारत अपने संबंध चीन से बेहतर करे।सिंह ने कहा कि अमेरिका भी अब चीन से अपने संबंध बेहतर करने में लगा है। क्योंकि उसे इससे अपना हित नजर आ रहा है। भारत को भी इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को सेना की गतिविधियों के बारे में पता होना चाहिए, लेकिन सेना से जुड़ी गुप्त चीजें लीक नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि जनरल सिंह इसी साल मई में थल सेनाध्यक्ष के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
Next Story