चीन में तूफान, परिवहन सेवाएं ठप
बीजिंग | दक्षिणी चीन के तटीय क्षेत्रों में तूफान ‘काई ताक’ की वजह से पोत परिवहन एवं रेल सेवाओं को रोक दिया गया है। गुआंदोंग प्रांत के मौसम विभाग के अनुसार काई ताक शुक्रवार दोपहर बाद प्रांत के तटीय क्षेत्रों में पहुंच सकता है। इसके चलते भारी बारिश हो सकती है। गुआंगझू रेलवे निगम ने तूफान की वजह से संबंधित क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेन सेवाओं को रोक दिया है। प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार मछुआरों सहित 18 हजार 900 लोग और 51 हजार नौकाएं एवं पोत वापस लौट आए हैं।
Next Story