मंगल पर क्यूरियोसिटी ने लगाया छोटा चक्कर

मंगल पर क्यूरियोसिटी ने लगाया छोटा चक्कर

वाशिंगटन | मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में निकला अमेरिकी स्पेस रिसर्च$img_title एजेंसी नासा का क्यूरियोसिटी रोवर ने सफलतापूर्वक आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। रोवर ने बुधवार को अपना पहला छोटा चक्कर पूरा किया। क्यूरियोसिटी को मंगल ग्रह पर कम से कम 20 किलोमीटर तक चलने के लिए बनाया गया है। रोवर ने इस चक्कर के जरिए अपनी अगली यात्रा की तैयारी की। नासा वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे यह पता चल सकेगा कि क्या वहां जीवन के लिए कभी जरूरी हालात रहे थे। हालांकि छह पहियों वाला यह रोवर उस जगह से ज्यादा दूर नहीं गया, जहां दो सप्ताह पहले उतरा था। बुधवार को रोवर 4.5 मीटर आगे बढ़ा, फिर उसी जगह घड़ी की सुई की दिशा में 120 डिग्री घूमकर 2.5 मीटर वापस आ गया। नासा वैज्ञानिकों का कहना है कि रोवर की हालिया उपलब्धि से वे बेहद खुश हैं। रोवार ने अपना पहला चक्कर बिना किसी बाधा के पूरा कर लिया। अगर यह घूमता ही नहीं तो हमारा काम पूरा नहीं हो पाता। इस प्रकार रोवर का यह पहला चक्कर हमारे लिए बेहद अहम है। 

Next Story