फिल्म विरोधी प्रदर्शन: पाक में दो सिनेमाघर जले

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार को इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पेशावर में प्रदर्शनकारियों ने दो सिनेमाघरों में आग लगा दी। प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील को दरकिनार कर प्रदर्शनकारियों ने पेशावर में अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिंसक प्रदर्शन किए। अशांत खबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर और रावलपिंडी में छात्र समूहों और धार्मिक संगठनों ने प्रदर्शन किए। पेशावर में प्रदर्शनकारियों ने दो सिनेमाघरों में आग लगा दी। एक सिनेमाघर में आग लगाने से पहले तोड़फोड़ भी की गई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एक स्थानीय वाणिज्य उद्योग परिसंघ की इमारत में भी आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागीं और आंसू गैस का इस्तेमाल किया

Next Story