चीन में भूकंप से 43 की मौत, 150 घायल
बीजिंग। चीन के युन्नान शहर के दक्षिण पश्चिम प्रांत में शुक्रवार को आए भूकंप के झटकों से 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। इस भूकंप ने एक लाख से अधिक लोगों को शहर खाली करने को कहा गया है। ख़बरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11.30 बजे चीन के युन्नान शहर के सीमा प्रांत में सबसे पहले भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूंकप की गहराई 14 किमी है। भूंकप से 20 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने राहत कार्य चलाना शुरू कर दिया है।
Next Story