भारतीय सैनिकों हत्या के पीछे हाफिज सईद के होने की आशंका

भारतीय सैनिकों हत्या के पीछे हाफिज सईद के होने की आशंका


नई दिल्‍ली |
पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करके सेना के दो जवानों की नृशंस हत्या के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस घटना के करीब एक हफ्ते पहले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और मुंबई हमले के मास्टर-माइंड हाफिज सईद ने एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि उसने लश्कर की बॉर्डर एक्शन टीम को संबोधित किया था। सईद ने बॉर्डर टीम को फायरिंग करने के लिए उकसाया था। हाफिज सईद का मकदस पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की गतिविधियों को हवा देना था। मेंढर सेक्टर, जहां भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ और शव क्षत-विक्षत कर दिए गए, पूंछ के इसी इलाके में आता है। बता दें कि हाफिज सईद उस खौफ का नाम है, जिसने भारत में 26-11 का आतंकी हमला प्लान किया था। भारत पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले का मास्टर माइंड है |

Next Story