भारत-अमरिका साथ मिलकर करेंगे कठिन वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला: हिलेरी

भारत-अमरिका साथ मिलकर करेंगे कठिन वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला: हिलेरी

वाशिंग्टन | भारत के 64 वें गणराज्य दिन कि पूर्व संध्या पर भारत के नागरिकों को शुभकामना व्यक्त करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आशा व्यक्त की है कि भारत और अमरिका, अपने आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और सबसे कठिन वैश्विक चुनौतियों को संबोधित करने के लिए साथ मिलकर काम करने के चरण में हैं।
अपने संदेश में क्लिंटन कहतीं है, मेरे भारत के तीन यात्रा से मुझे विश्वास प्राप्त हुआ है कि अमेरिका और भारत, रणनीतिक साझेदारी द्वारा एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित विश्व समूह कि अओर जारहें है। हम एक साथ हमारे संबंधों को मजबूत कर रहे हैं और सबसे कठिन वैश्विक चुनौतियों में से कुछ को संबोधित करने के लिए काम कर रहे है। अपने संदेश में अमेरिकी विदेश मंत्री ने व्यक्त किया है कि अमरिका और भारत ’लोकतांत्रिक शासन’ के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखतें है।
अमेरिका के गृह विभाग से प्राप्त, शांति और समृद्धि के साथ भरे वर्ष के लिए अपनी शुभकामनाएं देता यह संदेश, भारत को आश्वासित करता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीयों के साथ सदैव खड़ा है। राष्ट्रपति ओबामा और अमेरिका के लोगों की ओर से भारत की जनता और सरकार कि ओर से भारत के 64 वें गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए क्लिंटन ने इस औसर पर अपनी खुशी भी प्रकट की है।



Next Story