मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया इस्तीफा

रांची | मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राजभवन जाकर राज्यपाल डॉ सैयद अहमद को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा भंग करने की भी सिफारिश की। इससे पूर्व सीएम आवास में कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इधर सीएम श्री मुंडा के राजभवन पहंचने से पूर्व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन राज्यपाल को सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंपने पार्टी विधायकों के साथ पहंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में नया जनादेश ही स्थिर सरकार ला सकता है। उन्होंने कहा कि इन दो सालों में राज्य को स्थिरता देने का उनका प्रयास रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें असफल हुये। फिहलाल सभी की निगाहें राजभवन पर जा टिकी है। इस पूरे मामले में राजभवन के निर्णय लेने तक अर्जुन मुंडा कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को झामुमो ने भाजपानीत सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा की थी।

Next Story