चंद्रबाबू नायडू का दिल्ली में अनशन शुरू
नई दिल्ली | तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के विभाजन पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के इस कदम को 'राजनीतिक मैच फिक्सिंग' करार दिया है। नायडू ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने किसी भी प्रकिया का पालन नहीं किया। इसने राजनीतिक लाभ के लिए विभाजन का फैसला किया। आंध्र प्रदेश में जो हो रहा है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।"
तटीय आंध्र और रायलसीमा (सीमांध्र) में राज्य के विभाजन के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रविवार को कई शहर और सैंकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए और कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं।
Next Story