परिवार मेरी पहली प्राथमिकता :माधुरी

परिवार मेरी पहली प्राथमिकता :माधुरी

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्नी माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए उनका परिवार ही सबसे पहली प्राथमिकता है। वर्ष 1999 में डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी करने के बाद माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और अमेरिका शिफ्ट हो गयी थीं। माधुरी दीक्षित ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के जरिये इंडस्ट्री में कमबैक कर लिया है। माधुरी की अगले वर्ष 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्में प्रदर्शित होने जा रही है। माधुरी ने कहा कि मैं हमेशा से मुंबई में रहना चाहती थी। मुंबई में मैं पली बढ़ी हूं इसलिए यहां आना घर में वापस आने जैसा है। परिवार मेरे लिए प्राथमिकता है। यदि मुझे अपने बच्चों के स्कूल जाना होता था तो उसी आधार पर मैं अपनी दिनचर्या तय करती थी। मेरे बच्चे और पति मुंबई में शिफ्ट कर बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे पति ने 'डेढ़ इश्किया' के प्रोमो देखे हैं और उन्हें बेहद पसंद आये हैं। 'डेढ़ इश्किया' के गाने अटरिया को भी उन्होंने काफी पसंद किया है। उन्होंने मुझसे कहा है कि 'डेढ़ इश्किया' में मैंने अच्छा काम किया है। उन्हें मुझपर गर्व है।

Next Story