चम्बल में छोड़े पांच घडिय़ाल
मुख्य वन संरक्षक ने वोट से किया चम्बल का निरीक्षण
मुरैना | मप्र वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक नरेन्द्र कुमार ने आज चम्बल नदी में पांच घडिय़ाल छोड़े तथा चम्बल अभयारण्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मोटर बोट से चम्बल का निरीक्षण किया तथा कार्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मप्र के वन्य विभाग के मुख्य वन संरक्षक नरेन्द्र कुमार आज मुरैना प्रवास पर आए तथा उन्होंने देवरी घडिय़ाल केन्द्र का निरीक्षण किया तथा चम्बल का अवलोकन करने के लिए चम्बल पर पहुंचे। मोटर बोट से चम्बल नदी का निरीक्षण किया। घडिय़ाल केन्द्र पर पल रहे पांच घडिय़ालों को चम्बल में छोड़ा गया। नरेन्द्र कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनाये रखने की हिदायत दी। इस अवसर पर उनके साथ डीएफओ सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी भी थे।
Next Story