मेक्सिको जेल में भिड़े कैदी, 13 की मौत

मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको के सेन लुइस पोटोसी राज्य में एक जेल में कैदियों के गुटों के बीच झड़प में 13 कैदियों की जान चली गई है, जबकि 65 अन्य घायल हो गए हैं। जेल अधिकारियों ने अभी कारणों को पूरी तरह से स्पष्ट तो नहीं किया है पर उनका कहन है कि यह घटना दो गुटों की आपसी झड़प का नतीजा है।
राज्य के अटार्नी जनरल कार्यालय के मुताबिक, राज्य की राजधानी स्थित ला पिला जेल में स्थानीय समयानुसार सुबह सवा चार बजे झड़प शुरू हुई। दरअसल, कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट की हरकतों से तंग आकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सेन लुइस पोटोसी के गवर्नर फर्नांडो तोरांजो ने कहा कि इससे पहले भी जेलों में कैदियों के बीच मार-पीट होती रही है पर इस बार की घटना बड़ी है। उन्होंने बताया कि झड़प में 13 कैदियों की जान चली गयी जबकि 65 घायल कैदियों में 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। तोरांजो ने बताया कि घटना में किसी जेल अधिकारियों की भूमिका होने की बात की जांच की जांच की जा रही है। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


Next Story