भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच बने ग्रेग क्लार्क

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच बने ग्रेग क्लार्क
X

नई दिल्ली | हॉकी इंडिया (एचआई) ने दक्षिण अफ्रीका के ग्रेग क्लार्क को भारतीय पुरुषों की जूनियर हॉकी टीम का प्रमुख कोच बनाने की घोषणा की। एचआई के महासचिव नरींदर बत्रा ने कहा कि इस साल के अंत में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप के मद्देनजर क्लार्क को कोच नियुक्त करना काफी महत्वपूर्ण कदम है। mबत्रा ने कहा, "एक मेजबान होने के नाते हमारे लिए यह काफी अच्छा अवसर है कि हम टूर्नामेंट में पहले तीन स्थानों पर रहे। हमें विश्वास है कि क्लार्क और कोच बलजीत सिंह के नेतृत्व में हमारी टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह से तैयार होगी।" नई भूमिका को लेकर उत्साहित क्लार्क ने कहा कि हॉकी में भारत में काफी प्रतिभा है। जूनियर टीम के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है। हॉकी इंडिया लीग में रांची राएनोस के कोच रहे चुके क्लार्क ने कहा, "मैं कई बार भारत आ चुका हूं। मैं कह सकता हूं कि भारतीय हॉकी का भविष्य काफी सुनहरा है। मैं बलजीत सिंह के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा हूं।" क्लार्क सात साल तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने दो ओलम्पिक (2008, 2012), विश्वकप (2010) और राष्ट्रमंडल खेल (2010) खेलों में हिस्सा लेते हुए 120 मैच खेले हैं। बतौर खिलाड़ी क्लार्क ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। साथ ही वह दो बार विश्व कप, दो बार ओलम्पिक और दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। क्लार्क 13 अप्रैल से मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे।


Next Story