भारत लौटा सरबजीत का परिवार

भारत लौटा सरबजीत का परिवार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के जिन्ना अस्पताल में भर्ती भारतीय कैदी सरबजीत की नाजुक हालत के बाद उन्हें देखने गया उनका परिवार आज भारत लौट आया है। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती भारतीय कैदी की ब्रेन डेड के तेज अटकलों को डॉक्टरों की चुप्पी ने ओर रहस्यमयी बना दिया है। इस बीच सरबजीत के परिवार के सदस्य भारत लौट आएं हैं। भारत लौटते ही सरबजीत की बहन ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, वे भारत के कैदी को रिहा नहीं करा सके। इसके साथ उन्होंने बताया कि इलाज पाकिस्तान में उचित नहीं हो पा रहा है। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने अपने भाई की इलाज पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सरकार पर तीखे तेवर में टिप्पणी की । इसके साथ ही वे सोनिया गांधी से मिलना चाहती है ताकि सरबजीत के लिए भारत सरकार कुछ जरूरी कदम उठा सके।


Next Story