जनमानस
कांग्रेस को भी पछताना पड़ेगा
कांग्रेस के चाहे राजीव शुक्ला हों या अन्य कोई पदाधिकारी हो, ये कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी को दे रहे हैं। ये जनता को श्रेय देने के पक्ष में भी नहीं हंै। यह सब जानते हैं कि कांग्रेस दस जनपथ में सिमट गई है। इसी एक परिवार की परिक्रमा करके राजनीतिक भविष्य बनाया जा सकता है। कर्नाटक की विजय के लिए कांग्रेसी सोनिया गांधी, राहुल गांधी को श्रेय दे रहे हैं। वे जनता को भी भूल जाते हैं। बेचारे प्रधानमंत्री का नाम लेने को कोई तैयार नहीं है। कांग्रेसी नेतृत्व को जीत की खुशी में यह बात ध्यान रखना होगी कि सोनिया गांधी और राहुल ने बिहार, उ.प्र. और गुजरात में भी चुनाव अभियान चलाया था, लेकिन इन तीनों राज्यों में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया। चार राज्यों के चुनाव में यदि कर्नाटक में सफलता मिली है तो चार में से एक अंक ही सोनिया, राहुल को मिलेगा।
सुरेश गुप्ता, इन्दौर