चीन में भूस्खलन, छह की मौत
बीजिंग। पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में रविवार त़डके हुए भूस्खलन में छह लोग जिंदा दफन हो गए। सुबह त़डके लगभग 4.20 बजे भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वाले जोंगशान जिले के डलियान शहर के एक निर्माण स्थल पर अस्थाई शेड में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में बचाव दल ने मृतकों के शव बरामद किए। डलियान में शनिवार रात से अबतक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। इस बीच दक्षिण पश्चिम युन्नान में भूस्खलन में 10 लोगों के लापता होने और तीन अन्य के घायल होने की सूचना मिली है।
जिंशा नदी में भारी मात्रा मिट्टी व चट्टानों के मलबे गिरने के कारण शनिवार शाम को हुआंगपिंग गांव के हिस्से तबाह हो गए। बाद में अनुमान लगाया गया कि मलबे का क्षेत्र 200 मीटर चौ़डा और 250 मीटर गहरा था।
Next Story