भाजपा ने एके एंटनी को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

भाजपा ने एके एंटनी को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा ने रक्षा मंत्री एके एंटनी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। यह नोटिस कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान के हमले पर एंटनी के दिए बयान को लेकर दिया गया है। भाजपा ने आज एंटनी के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है।
यशवंत सिन्हा का कहना है कि रक्षा मंत्री के बयान ने देश को गुमराह किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए पाकिस्तानी सैनिकों के हमले को भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी ने संसद में अपने बयान में आतंकवादियों का हमला बताया है। विपक्ष का कहना है कि एंटनी ने पाकिस्तानी आकाओं को बच निकलने का रास्ता दे दिया है। एंटनी के इस बयान के बाद समूचा विपक्ष सरकार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ था।

Next Story