मुजफ्फरनगर हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण : मनीष तिवारी

मुजफ्फरनगर हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण : मनीष तिवारी

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और राज्य की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को इस स्थिति के लिए दोषी ठहराया है। तिवारी ने कहा कि जो कुछ हुआ वह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य करना है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। हर मसले को राजनीतिक रूप देना जरूरी नहीं है। मुजफ्फरनगर हिंसा में अब तक 38 लोगों को जान गंवानी पड़ी है और यहां बुधवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा।

Next Story