मुजफ्फरनगर हिंसा: भाजपा विधायक सुरेश राणा गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर हिंसा: भाजपा विधायक सुरेश राणा गिरफ्तार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फ्करनगर में दंगा भड़काने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश राणा को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। राणा के अलावा भाजपा के तीन और विधायक हुकुम सिंह, भारतेन्दु सिंह और संगीत सोम भी दंगा भड़काने के मामले में नामजद हैं। शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र से विधायक सुरेश राणा को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लखनऊ के अम्बेडकर नगर पार्क के पास गिरफ्तार किया। वह विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद अपने आवास जा रहे थे।

Next Story