भाजपा ने की नपा के 39 वार्डों में प्रमुखों की घोषणा

केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास उपलब्धियां पहुंचेंगी घर-घर

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूर्ण रूप से क मर कस ली है। वहीं केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी म.प्र. में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान तथा सांसद विधायक एवं भाजपा समर्पित नगर पालिका, नगर परिषदों के विकास जनकल्याणी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की योजना बनाई है। इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने भिण्ड नगर पालिका के 39 वार्डों में पार्टी के परिवार संपर्क अभियान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिन्हें वार्ड प्रमुखों का नाम दिया गया है। यह सभी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक वार्ड की जनता, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा वार्डो में चुनाव लडऩे वाले सभी कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्र व राज्य एवं भाजपा समर्पित, नगर पालिका की विकास योजनाओं का साहित्य लेकर जनसंपर्क अभियान में पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने भिण्ड नगर पालिका के 39 वार्डों के वार्ड प्रमुखों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्ड क्र.एक में शैलेश नारायण सिंह कुशवाह, वार्ड क्र.दो जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, वार्ड क्र. तीन वरिष्ठ नेता डॉ. रामकृष्ण सिंह जादौन, अमित दुबे, वार्ड क्र. चार नगर पालिका जे.पी. शर्मा, वार्ड क्र. पांच नगर अध्यक्ष पवन जैन, वार्ड क्र.छह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया, वार्ड क्र. सात श्रीमती अनीता चैपड़ा, वार्ड क्र. आठ जिला प्रवक्ता जण्डेल सिंह कुशवाह, वार्ड क्र. नौ सतेन्द्र सिंह भदौरिया, वार्ड क्र.10 श्रीमती गीता भदौरिया, वार्ड क्र.11 म.प्र. खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, वार्ड क्र.12 पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, वार्ड क्र.13 जिला कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, वार्ड क्र.14 जिलामंत्री मनोज अनंत, वार्ड क्र.15 वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, वार्ड क्र.16 विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, वार्ड क्र.17 पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, वार्ड क्र.18 सियाराम सोनी, वार्ड क्र.19 भरत शर्मा, वार्ड क्र.20 राधाकृष्ण शर्मा, वार्ड क्र.21 रामप्रकाश मांजी, वार्ड क्र.22 अनिल सिंह कुशवाह, वार्ड क्र.23 रामप्रकाश तिवारी, वार्ड क्र.24 श्रीमती कृष्णकांता तोमर, वार्ड क्र.25 जिला महामंत्री उपेन्द्र सिंह भदौरिया, वार्ड क्र.26 पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, वार्ड क्र.27 काजी फुरकान, वार्ड क्र.28 कमल शर्मा, वार्ड क्र.29 में धर्मसिंह भार्गव, वार्ड क्र.30 शंभूदयाल शाक्य, वार्ड क्र.31 सुनील बाल्मीक, वार्ड क्र.32 जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ वर्मा, वार्ड क्र.33 दिनेश चन्द्र जैन, वार्ड क्र.34 मुकेश जैन, वार्ड क्र.35 अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट, वार्ड क्र.36 सुधीप सिंह भदौरिया, वार्ड क्र. 37 अजीत सिंह भदौरिया, वार्ड क्र.38 पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया एवं वार्ड क्र.39 मायाराम शर्मा एडवोकेट को प्रमुख बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी वार्ड प्रमुखों को पूर्ण सम्मान के साथ वार्ड में परिवार संपर्क अभियान को गति देने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही उनसे आग्रह किया कि वार्ड में जो लोग टिकट मांग रहे है उनके नाम भी पत्र में निम्नानुसार अंकित किए जा चुके है। जिन्हें भी साथ लेकर वार्ड में भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Next Story