जनमानस
जनविश्वास के प्रतीक मोदी
हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा विस चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आए है। यह मोदीजी में अटूट विश्वास और श्रद्धा का परिणाम है। सचमुच मोदीजी चाहते हैं कि हमारा राष्ट्र विकसित होकर विश्व का मार्गदर्शक बने। इसके लिए उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। उनकी विचारशैली और भाषणशैली दोनों ही बड़ी प्रभावपूर्ण व मनमोहक हंै। वे हृदय से सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भी श्री मोदी जी से संतुष्ट है। आशा है शीघ्र ही राष्ट्र में विकास का परिदृश्य देखने को मिलेगा। कोई बिना आवास और बिना रोजगार के नहीं रहेगा। उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगते जा रहे हैं। भारत को विश्व गुरु बनाकर मोदीजी एक नया इतिहास रचेंगे और पार्टी व राष्ट्र का मान बढ़ाएंगे। मोदीजी के जज्बात बड़े ऊंचे है। लगता है वह राष्ट्र ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व में दानवता के साम्राज्य को ध्वस्त करके मानवता का रामराज्य लाएंगे और भारतीय संस्कृति का परचम फहराएंगे।
सुरेश गुप्ता, मिहोना