फडणवीस ने बांटे विभाग, अपने पास रखे गृह और शहरी विकास

फडणवीस ने बांटे विभाग, अपने पास रखे गृह और शहरी विकास

मुंबई | महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने दस मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। उन्होंने गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखे हैं।
जानकारी के मुताबिक जो विभाग किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं वो मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे को राजस्व, अल्पसंख्यक विकास एवं वक्फ, कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य तथा आबकारी विभाग दिए गए हैं।
महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार को वित्त एवं योजना तथा वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े स्कूली शिक्षा एवं खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मराठी भाषा और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुंबई की घाटकोपर पूर्व सीट से विधायक प्रकाश मेहता को उद्योग एवं खनन तथा संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।

Next Story