चीन ने ब्रह्मपुत्र पर बनाया बांध, भारत को खतरा
बीजिंग। चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर अपनी सबसे बडी जलविद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। चीनी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। वह इस नदी पर कई और अन्य बांध बनाने की भी तैयारी कर रहा है।
ड्रैगन के इस प्रोजेक्ट पर भारत सरकार कई बार चिंता जाहिर कर चुकी है, लेकिन वह इसे दरकिनार कर रहा है। पर्यावरणविदों का मानना है कि चीन की इस परियोजना से भारत और बांग्लादेश में बाढ और भूस्खलन का खतरा बढ जाएगा।
ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह के साथ छेडछाड का असर असम और अरूणाचल समेत पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पडेगा। लेकिन चीन है कि भारत की एक सुनने को तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार इस प्रोजेक्ट पर लगातार नजर बनाए है और अभी तक चीन की ओर से जो सफाई दी गई है, उससे वह संतुष्ट है। दूसरी ओर कई कूटनीतिक मामलों के जानकार चीन के इरादों पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।