चीन में भूकंप का हल्का झटका, पांच घायल
बीजिंग | चीन में आज 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत की है। चीनी भूकंप केन्द्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजकर 43 मिनट पर महसूस किया गया। यह नौ किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। यह भूकंप सात अक्टूबर को आए भूकंप के बाद का झटका था। पहले के भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 300 अन्य घायल हो गए थे।
Next Story