जनमानस
कांग्रेस में सुरक्षित कौन?
कहते हैं डूबते जहाज की सवारी करना खतरनाक होता है। यकीनन यह बात आज कांग्रेस पर पूरी तरह लागू होती है। कांग्रेस की जो स्थिति दिखाई दे रही है, उससे यह साफ लगने लगा है कि कांगे्रस डूबता जहाज है। जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं की कारगुजारियां देश ने सहन की हैं, उससे इस प्रकार की स्थिति का निर्मित होना नई बात नहीं है। डूबते हुए जहाज की सवारी वही व्यक्ति कर पाने का सामथ्र्य रखता है, जिसमें बच निकलने का साहस होता है, यानी जो कुशल तैराक होता है। आज कांग्रेस में वही लोग सुरक्षित कहे जा सकते हैं, जो अपने आपको इस परिधि में मानते हैं। हिन्दू विरोध वर्तमान कांगे्रस का पर्याय बन गया है। जो नेता जिस ताकत के साथ देश में हिन्दुओं का विरोध करता है, उसका कद कांगे्रस में उतना ही बड़ा माना जाता है। फिर चाहे इसके लिए झूंठ ही क्यों न बोलना पड़े। कांगे्रस के इस शासनकाल में तो एक प्रकार से संवैधानिक हत्या ही हो गई, प्रधानमंत्री के ऊपर दो दो व्यक्ति हैं। सरकार का विज्ञापन भी प्रकाशित होता है, तब भी प्रधानमंत्री का छायाचित्र पहले स्थान के बजाय दूसरे या तीसरे स्थान पर ही रहता है।
सुरेश हिन्दुस्थानी, ग्वालियर