राजद को छोड़ भाजपा के हुए रामकृपाल यादव

राजद को छोड़ भाजपा के हुए रामकृपाल यादव

नई दिल्ली | बिहार के पूर्व राजद नेता रामकृपाल यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
रामकृपाल ने कहा कि मैंने लालू के साथ 35 साल तक काम किया। उनके साथ मिलकर आरजेडी के गठन में अहम भूमिका निभाई। लेकिन उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया जिससे बिहार की जनता घुटन महसूस कर रही है। मेरा मानना है कि परिवार को नहीं सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सभी के विकास में विश्वास रखते हैं न कि सिर्फ एक समुदाय के विकास की। मैं सेकुलर हूं और हमेशा सेकुलर ही रहूंगा। जब एक चाय बेचनेवाला पीएम उम्मीदवार बन सकता है तो एक पिछड़े पिता का बेटा उनका समर्थन क्यों नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को गजरात की जनता ने समर्थन दिया है। रामकृपाल यादव जनता औऱ पार्टी के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा। देश की भावना है। मोदी को पीएम बनाने का सपना है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के बड़े नेता रामकृपालजी ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की है। मैं उनका स्वागत करता हूं। 

Next Story