मगरमच्छ को निगल गया अजगर

मगरमच्छ को निगल गया अजगर

क्वींसलैंड। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसको देख और सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर को जाओगे। जब सांप और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त युद्ध हुआ तो सांप की जीत हुई।
इतना ही नहीं, गुस्से में सांप ने मगरमच्छ को जबडे में पकडा और फिर निगल गया। माउंट ईसा के पास स्थित मूंदरा झील में हुई इस विचित्र घटना को स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। दस फीट लंबा ये सांप शायद अजगर था और इसने मगरमच्छ को चारों तरफ से जकड लिया। उसके बाद तो दोनों में पानी के भीतर जमकर लडाई हुई।
मगरमच्छ को लडाई में हराने के बाद सांप उसे पानी के बाहर जमीन पर ले आया और फिर उसे निगल गया। सांप जैसे ही मगरमच्छ को खाने लगा, देखने वाले भौंचक रह गए। इस अद्भुत युद्ध को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि इन दोनों के बीच करीब पांच घंटे तक लडाई चली। इसके बाद दोनों ही थक गए।
अजगर आमतौर पर अपने शिकार को कुंडली बनाकर लपेट लेते हैं और इसकी वजह से शिकार का दम घुट जाता है। सांपों के जबडे लचीले होते हैं जिसकी वजह से वो अपने से कई गुना बडे जानवरों को भी निगल जाते हैं। क्वींसलैंड ऑस्ट्रेलिया का वो राज्य है जहां दुनिया के सबसे खतरनाक सांप और नमकीन पानी वाले मगरमच्छ पाए जाते हैं। 

Next Story