जम्मूः झड़प के बाद पुंछ में कर्फ्यू लागू
जम्मू | जम्मू में दो समुदाय के बीच उपजे तनाव के बीच कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जम्मू क्षेत्र के पुंछ शहर में एक लड़के द्वारा कथित रूप से लड़की की पिटाई के बाद उपजे तनाव के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियातन कदम उठाते हुए कफ्यू लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, पुंछ में एक लड़की को दूसरे समुदाय के एक ऑटो चालक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पीटे जाने की खबर से दो समुदायों के बीच झड़पें हुईं।
अधिकारियों ने कहा कि पुंछ में कानून व व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हम शहर में व्यवस्था बहाल करने के लिए दोनों समुदाय के लोगों से बात कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
Next Story