यूक्रेन में आतंकवाद निरोधी अभियान में अबतक मारे गये 120 लोग

कीव। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाए गए आतंकवाद निरोधी अभियान में अबतक करीब 120 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ताजा बयान में कहा कि आतकंवाद अभियान शुरू होने के बाद से शवदाहगृहों में भेजे गए शवों की कुल संख्या अबतक 120 हो गई है। मृतकों में 14 बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मृतकों में यूक्रेन के सैनिक, नागरिक और आतंकवादी शामिल रहे हैं, लेकिन इन सभी मौतों के वास्तविक कारण पर अधिक विवरण देने से इंकार कर दिया।
कीव ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना सैन्य अभियान 13 अप्रैल को शुरू किया था, लेकिन रूस, अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ जेनेवा में हुए समझौते के बाद इसे एक सप्ताह के लिए रोक दिया था। समझौते के तहत सभी पक्ष हिंसा से बचने पर सहमत हुए थे।

Next Story