चार महीने भी नहीं चलेगी की बिहार की जदयू सरकार: पासवान
पटना। बिहार सरकार चार महीने भी नहीं चल सकेगी। सरकार डावाडोल स्थिति में है। उक्त बाते केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि 17 विधायकों पर भी सरकार को भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री कोई है और सरकार का रिमोट किसी और के हाथ में है। जदयू के अंदर बवाल मचा हुआ है। राज्यसभा चुनाव के लिए जदूय के पास पर्याप्त विधायकों का वोट है, फिर भी अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करना पार्टी की दयनीय स्थिति को बताता है। यह तो एक नमूना भर है, जदयू की स्थिति और भी खराब होनेवाली है। उन्होंने कहा कि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और अच्छा प्रदर्शन करेगी। फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। केंद्र और राज्य की सरकारें एक दिशा में चलेंगी, जिससे बिहार का विकास तेज गति से होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानूून बिहार में लागू हो गया है, पर इसका फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। गरीब जनता को नौ महीने से अनाज नहीं मिला है। वे राज्य सरकार से अनुरोध करेंगे कि गरीबों तक समय पर अनाज पहुंचे, इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी के आयात पर लगने वाले टैक्स को और बढ़ाया जाएगा। ताकि उत्पादित चीनी की अधिक-से-अधिक देश में खपत हो।