जनमानस
सपा को चलता कर दिया जाए
उत्तरप्रदेश की घटनाएं आश्चर्यजनक हैं प्रदेश में अखिलेश के आते ही जातिवाद बढ़ा और संघठित अपराध बढ़ा गए। साथ ही साम्प्रदायिक दंगों की घटनाओं ने अखिलेश की तुष्टिकरण की संलिप्तता की भी पोल खोल दी। हिन्दू लड़कियों के साथ अमानवीय घटनाओं को देखकर लगने लगा है कि उत्तरप्रदेश का नव सिखुआ मुख्यमंत्री मात्र वोट कबाडऩे की गंदी राजनीति का खेल, खेल रहे हैं। मुजफ्फरनगर की साम्प्रदायिक घटनाएं और आजम खां के देशद्रोहियों जैसे बयानों से लगता है कि सपा यहां मुस्लिमों को रिझाने के लिए तुष्टिकरण का कार्ड खेल रही है। पिछले कई वर्षों से जो ठेका कांग्रेस ने ले रखा था उस ठेके को अब सपा ने ले लिया है। बढ़ते अपराधों को देखकर लगता है कि उ.प्र. का शासन अब ज्यादा दिनों तक सपा के हाथों में नहीं रहना चाहिए। प्रदेश में चोरी, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म और हत्याओं के केश बढ़े हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री जी को चाहिए कि वह प्रदेश के हित में अखिलेश को समय रहते चलता कर दें। इसी में उत्तरप्रदेश की जनता की भलाई है। अन्यथा इस प्रदेश में जंगल एवं गुंडाराज दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा।
मुकेश घनघोरिया, घाटीगांव