नगरीय निकाय में भाजपा ने की 340 मतदान केन्द्रों की रणनीति तैयार
दो नगर पालिका, नौ नगर परिषदों में भाजपा ने कसी कमर
भाजपा कार्यालय पर मतदाता सूचियों का सर्वे कार्य शुरू
भिण्ड। भाजपा ने भिण्ड जिले की दो नगर पालिका, नौ नगर परिषदों के नवंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी हैं चुनावी दृष्टिकोण को रखते हुए पार्टी कार्यालय पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे कार्यकर्ताओं ने सर्वे सूची का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है जो सर्वसमाज मतदाता एवं जातिगत आधार पर मतदाता सूची के नामों का आंकलन कर रहे है, वहीं पार्टी ने नगर पालिका / नगर परिषदों में भाजपा का परचम फहरे जिसके लिए योग्य, कर्मठ, ईमानदार, लगनशील प्रत्याशियों की खोज भी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों प्राणपण से जुट गए हैं। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया कर रहे हैं।
भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया सेंटर के माध्यम से जिला महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री भरत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में भिण्ड, गोहद नगर पालिका, नौ नगर परिषदों लहार, मिहोना, फूफ, अकोड़ा, गोरमी, मेहगांव, मौ, दबोह, आलमपुर में चुनावी रणनीति को तैयार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों तक की कमान संभाल ली है जो मतदाता सूचियों के सर्वे कार्य में लगे हुए है, ताकि चुनावी प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कठिनाईयां न हो।
जिला महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री भरत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भिण्ड नगर पालिका में वार्ड 39 मतदान केन्द्र 142, गोहद नगर पालिका वार्ड 19 मतदान केन्द्र 43, नगर परिषदों में अकोड़ा वार्ड 15 मतदान केन्द्र 15, गोरमी वार्ड 15 मतदान केन्द्र 17, मेहगांव वार्ड 15 मतदान केन्द्र 15 मौ वार्ड 15 मतदान केन्द्र 17, मिहोना वार्ड 15 मतदान केन्द्र 19, लहार वार्ड 15 मतदान केन्द्र 25, दबोह में वार्ड 15 मतदान केन्द्र 17, आलमपुर वार्ड 15 मतदान केन्द्र 15, फूफ वार्ड 15 मतदान केन्द्र 15 में चुनावी पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुट जाने के निर्देश दिए है, ताकि भाजपा का परचम भी फहरें भाजपा की केन्द्र/ राज्य सरकार की विकास जनकल्याणकारी नीतियों से आगे यह भिण्ड जिला विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यकर्ता 340 मतदान केन्द्रों पर अपनी निगाहें लगाए हुए हैं और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहा हैं। वहीं चुनाव में दो नगर पालिकाओं में एक लाख 74 हजार 973 तथा नौ नगर परिषदों में एक लाख पांच हजार 453 मतदाता अपने वोट का उपयोग करेंगे।