जनता को बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां
श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन पर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में श्योपुर नगर मण्डल की एक बैठक गत 12 सितम्बर को रात्रि शिवपुरीरोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्यवक्ता मार्ग दर्शक के रूप में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, दौलतराम गुप्ता, कैलाश नारायण गुप्ता, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती मीरागर्ग, छतरपुर संगठन मंत्री बिहारी सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की विजय के लिए श्योपुर नगर निकाय के ऐतिहासिक कार्य व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाओ एवं मोदी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व आगामी विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। अगामी दिनों में भाजपा द्वारा श्योपुर नगर में हितग्राही सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। अत: भाजपा कार्यकर्ता श्योपुर नगर के हितग्राहियों की सूची बनायें व उन्हें अवगत कराये। इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, दोलतराम गुप्ता ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता श्योपुर मण्डल अध्यक्ष शंशाक भूषण ने की एवं कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री महैश राठौर ने किया। इस दौरान बैठक में जिलामहामंत्री अरूण औसवाल, दिनेश भटजी वाले, श्रीमती सरोज तोमर, सुरेश चंद जैन एड़, अनिल गर्ग, दीपचंद रेगर, दिनेश दुबोलिया, संजय महाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।