फ्रांस पर अभी भी मंडरा रहा है आतंकी खतरा

फ्रांस पर अभी भी मंडरा रहा है आतंकी खतरा

पेरिस | शुक्रवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया लेकिन अभी भी फ्रांस पर आतंकी साया मंडरा रहा है| फ्रांस में आतंकी हमले होने का खतरा अभी भी बना हुआ है क्योंकि एक संदिग्ध महिला आतंकी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है| कहा जा रहा है कि उस महिला आतंकी के पास कई तरह के खतरनाक हथियार हो सकते हैं जिससे वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है|
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पेरिस में हुए तीनों हमलों में शामिल आतंकी एक-दूसरे को जानते थे और इससे पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं | इनमें से एक ने यमन में आतंकी संगठन अलकायदा के ट्रेनिंग कैंप में आतंकी प्रशिक्षण भी लिया है | इसी ट्रेन्ड आतंकी ने शार्ली हेब्दो मैगजीन हमले की जिम्मेदारी भी ली थी| इस आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है|
बुधवार को शार्ली हेब्दो पत्रिका पर हुए हमले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी ही सरगर्मी से काओची भाइयों की तलाश थी और आखिरकार शुक्रवार को दोनों को मार गिराया गया | इन दोनों भाइयों में से शैरीफ कुआशी पैरिस के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल था| यह लोग पेरिस ट्रांजिट सिस्टम में 1995 में हुए बम धमाकों के इल्जाम में उम्र कैद की सजा काट रहे एक आतंकवादी को छुड़ाने की भी कोशिश में थे| सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मारे गए आतंकवादी शरीफ कुआशी की 26 वर्षीय पत्नी और आतंकी हयात बौमेडिन फरार है| पुलिस के अनुसार उसके पास खतरनाक हथियार हो सकते हैं|

Next Story