चीनी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा 3 नवंबर से
बीजिंग। चीन के उपराष्ट्रपति लियू युनचाओ आगामी तीन नवंबर से भारत की यात्रा पर आने वाले है। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रणनीतिक और सामारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करना है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग के मुताबिक चीनी उपराष्ट्रपति लियू युनचाओ अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा आगामी 3 नवंबर से शुरू करेंगे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य चीन-भारत के बीच के दोस्ती को आगे बढ़ाना, द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, और भविष्य में एशियाई प्रगति को देखते हुए द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है।
लु कांग के मुताबिक अपनी भारत यात्रा के दौरान चीनी उपराष्ट्रपति अपने भारतीय समकक्ष हामिद अंसारी और अन्य भारतीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उनकी भारत यात्रा के बाद चीन के सर्वोच्च रैंक के सैन्य अधिकारी जनरल फान चांगलोंग अगले महीने के मध्य में नई दिल्ली की यात्रा पर आने वाले है।