रतनगढ़ माता जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आठ घायल

भिण्ड। रतनगढ़ माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को घटना घटित हो गई। जिसमें करीब आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग फूफ से रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर भजन-कीर्तन करते हुए जा रहे थे कि तभी भिण्ड शहर से निकलते ही ग्राम बरोही के समीप श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में शंकरलाल शर्मा पुत्र स्व. एसपी शर्मा, महादेवी पत्नी स्व. रामसहाय, वंदना पत्नी प्रदीप शाक्य, हर्ष एवं तनू पुत्रगण प्रदीप शाक्य, शीतला देवी पत्नी महावीर शर्मा, मायादेवी पत्नी छोटेलाल, शियादेवी पत्नी शालिगराम प्रजापति समस्त निवासीगण फूफ शामिल हंै। बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक अपनी गति से चला रहा था कि तभी उसका ट्रैक्टर पर से संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह हादस घटित हो गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय एवं राहगीरों द्वारा थाना पुलिस को दी गई तथा साथ ही चिकित्सालय में सूचना दी। घायलों को 108 एम्बूलेंस द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

Next Story