प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जन संघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी । प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ''पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करता हूं। अंत्योदय तथा मानवता से जुड़े उनके विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उपाध्याय वर्ष 1953 से 1968 तक भारतीय जन संघ के नेता रहे। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ था।
श्री उपाध्याय महान चिन्तक होने के सा​थ एक कुशल पत्रकार और शिक्षक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के दर्शन पर श्रेष्ठ विचार व्यक्त किये हैं। उनके एकात्म मानववाद के विचार आज के युग में भी उतने ही प्रासंगिक है जितने कि उनके काल में थे। एकात्म मानववाद पर उनका कहना था कि हमारे यहां समाज को स्वयंभू माना है। राज्य एक संस्था के नाते है। राज्य के समान और संस्थायें भी समय-समय पर पैदा होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति इनमें से प्रत्येक संस्था का अंग रहता है ।

Next Story