भ्रष्टाचार समाप्त करने नीतियों में बदलाव जरूरी

भाजपा कार्यकर्ता गैस सब्सिडी छोड़ें: तोमर


ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश के लगभग 3 लाख 70 हजार सम्पन्न लोगों ने गरीबों के हित में गैस सब्सिडी छोड़ दी। जनकल्याण पर्व के अवसर पर मैं भी आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वह भी देश एवं गरीबों के हित में गैस सब्सिडी त्याग दें। यह अपील गालव रेस्ट हाउस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित जनकल्याण पर्व में केन्द्र सरकार के कार्यो का लेखा जोखा जनता के बीच रखते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि एक साल के अंदर भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। श्री तोमर ने कहा कि इसके लिए वह 100 जगह पत्रकारवार्ता कर रहे हैं ंंतो हम अपने कार्यो को जनता के सामने रखने के लिए 1000 जनसभाएं कर रहे हंै। श्री तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नीतियों में बदलाव की जरूरत है वह हम कर रहे हंै। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।
विश्व में बढ़ा भारत का सम्मान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने कहा कि 65 वर्ष में पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रधानमंत्री अपने कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने रख रहा है और जनता आंकलन कर रही है कि हमारे प्रधानमंत्री का कार्य कैसा है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने कहा है कि आने वाले समय में भारत की प्रगति की रफ्तार चीन से भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि आज देश में श्री मोदी नेता नम्बर वन बन कर उभरे हैं।

Next Story