जम्मू के पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा से पुंछ जिले में गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक सीमावर्ती चौकी पर गोलीबारी की। इस हमले में सेना का जवान रचपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। जवान रचपाल सिंह 22 सिख श्रेणी से थे जिनकी तैनाती परविंदर चौकी पर थी।
जानकारी हो कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने नियंत्रण रेखा के पास इस महीने तीसरी बार घात लगाकर हमला किया है। इससे पहले कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर इसी प्रकार की घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान शहीद हुए थे।
Next Story