भाजपा ही कर सकती है मुरैना का विकास

मुरैना। आज हम सब लोग नगर निगम चुनाव की दृष्टि से एकत्रित हुये है। व्यापार मण्डल ने समय की नजाकता को पहचाना है और मुरैना के हित को सर्वोपरि रखा है। आज व्यापार मण्डल ने जो एकजुटता का परिचय दिया है। मैं सभी व्यापारियों बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हँू। यह बात रविवार को व्यापार मण्डल की एक बृहद बैठक को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने टाउन हॉल में कही। श्री तोमर ने कहा कि आप सब लोग मुरैना के वाशिंदे हैं। आप मुरैना का विकास चाहते हैं। विकास कौन कर सकता है, जनता के बीच में से जबाव आया कि विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुरैना का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जो शिवराज सरकार है उसको बनाने में आप मुरैना वासियों का भी बहुत बड़ा योगदान है। श्री तोमर ने व्यापारियों से आग्रह किया कि आप लोग मुरैना में जनता के सहयोग से नगर निगम बनवाएं। हम आपको ग्वालियर जैसा नगर देंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप घर-घर जाएं, गली-गली घूमें जिससे आने वाले कल में हम मुरैना की सूरत बदल सके, तकदीर और तस्वीर बदल सकें। इस अवसर पर व्यापारी बंधुओं ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Next Story