मणिपुर में भारी बारिश व भूस्खलन से 21 की मौत

इंफाल। मौसम की बेरूखी देश के कई राज्यों को झेलनी पड़ रही है। ऐसे में मणिपुर के चंदेल जिले में भी हुए भारी भूस्खलन से 21 लोगों के मरने की जानकारी मिली है।
एनडीआरएफ की पहली बटालियन के सूत्रों से मली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन आज सुबह 6.30 बजे आसपास राजधानी इंफाल से 165 किमी दूर म्यांमार सीमा के पास जोमल गांव में घटी। इस हादसे गांव के कुल 12 जनजातियों के घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। घरों में मौजूद कुल 21 लोगों के इस प्राकृतिक आपदा के शिकार होने की जानकारी मिल रही है। प्रशासन ने राहत कार्य के लिए टीमों को मौके पर रवाना कर दिया है।
मणिपुर सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य में सहयोग के लिए असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित प्रथम एनडीआरएफ से सहायता मांगी है। हालांकि शाम हो जाने के चलते एनडीआरएफ की टीम आज रवाना नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया है कि घटनास्तल पर पहुंचने के लिए हेलीकाप्टर की सेवा लेनी पड़ेगी। कारण सड़क से घटनास्थल तक पैदल लगभग 20 किमी तक जाना होगा। भूस्खलन के चलते पैदल रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Next Story