जम्मू से 57 यात्रियों का एक नया जत्था अमरनाथ दर्शनों के लिए रवाना
जम्मू | अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए 57 तीर्थयात्रियों का एक छोटा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो गया।
आज के रवाना हुए जत्थे में 47 पुरूष, 8 महिलाएं तथा 2 बच्चा शामिल हैं। यह जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 3 वाहन में सवार होकर आज सुबह 4बजकर 55 मिनट पर यहां से रवाना हो गये।
आज जम्मू आधार शिविर से रवाना होने वाले जत्थे के साथ ही अब तक जम्मू से 48ए534 तीर्थयात्री अमरनाथ दर्शनों के लिए जा चुके हैं। जैसे-जैसे समय बितता जा रहा तथा यात्रा अपने अंतिम पडाव की ओर जा रही है अमरनाथ यात्रा में खास कर जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में कमी आई है यह यात्रा 2 जुलाई को शुरू होकर 27 अगस्त तक चलेगी। इन सब के बीच बम-बम भोले के नारों के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा को जारी रखे हुए हैं। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल आधार शिविर में जाएंगे। अभी तक 349242 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर चुके हैं।